धनबाद : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धनबाद महानगर के और से अखिल भारतीय स्तर पर इस वर्ष संपूर्ण देश भर में एक करोड़ वृक्षारोपण करने का निर्णय लिया गया है उसी निमित्त आज वृक्षारोपण अभियान का धनबाद के गांधी सेवा सदन में शुभारंभ हुआ यह अभियान 15 से 30 जुलाई तक चलेगा।
वही संजय कुमार सिंह जिला प्रमुख और नीरज निखिल धनबाद महानगर मंत्री ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से यह संकल्प लिया गया है कि पूरे देश में एक करोड़ से ज्यादा वृक्षारोपण का कार्यक्रम है और वही धनबाद जिला में 12000 वृक्षारोपण का संकल्प लिया गया है उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम विभिन्न जगह पर चलेंगे इस कार्यक्रम का आज शुरुआत हुआ है और यह कार्यक्रम आगे चलता ही जाएगा उन्होंने कहा कि पेड़ काटने से ज्यादा पेड़ लगाने की आवश्यकता है ऐसा नहीं होना चाहिए यह हम सबका कर्तव्य और दायित्व बनता है कि इसमें हम बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और वृक्षारोपण करे इससे हमारा वातावरण भी शुद्ध होगा और हमारे आने वाली पीढ़ी के लिए फायदेमंद होगी।
