सिंदरी । शादि के बाद बहुभात की पार्टी में जब परिवार के लोग भोजन करने गए, तभी चोरों की टोली ने घर पर धावा बोला और 2 लाख नकदी समेत लगभग 4 लाख के सोने का गहना उड़ा लिया। भोजन करने के बाद जब परिवार के लोग घर लौटे तो देखा मुख्य गेट का ताला टूटा है। भाग कर जब अंदर आये तो देखा अलमीरा का दोनों लॉकर टूटा है और नकदी समेत 6 लाख का गहना चोरी कर चंपत हो चुके थे। विवाह विकास महतो पिता शक्ति पदो महतो का था। घर में बेटे की बहू आने की खुसी के साथ चोरी का गम भी देखने को मिला। परिवारवालों का असमंजस की स्थिति थी, ना रो पा रहे थे और ना ही खुसी मना पा रहे थे।
गमगीन परिवार के मुखिया शक्ति आवेदन के साथ ओपी प्रभारी को मिले और चोरी हुए नकदी समेत गहने की लिस्ट भी दी है, ताकि पुलिस को चोरी हुए समान की लिस्ट हो। परिवार के अन्य सदस्यों में राज कुमार महतो, चंपा देवी, सुंदर लाल महतो, योगिंदर महतो, जवाहर लाल महतो, उचित महतो आदि लोग घर मे शामिल थे।
