अभिषेक मिश्रा

चासनाला । नुनूडीह स्थित अंबेडकर यूनिटी क्लब के समीप अखिल भारतीय धारी विकाश मंच की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के अध्यक्षता संघ के बजरंगी धारी व संचालन जादू राम धारी ने की।इस दौरान बैठक में आए हुए अतिथियों के द्वारा विचार विमर्श कर सितंबर माह में एक अधिकार सम्मान सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि धनबाद से सैकड़ों की संख्य में लोग पटना सम्मेलन में उपस्थिति दर्ज कराएंगे।जिसमें सभी की भागीदारी सुनिश्चित किया गया। मौके पर सुरेश कुमार धारी,मनोज कुमार धारी,शत्रुघ्न धारी, भिखारी राम धारी,सीता राम धारी, जितेंद्र धारी,विजय धारी गौतम,दीपक, अजय ,गुड्डू आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *