झरिया । झारखंड राज्य के लिए लगातार लड़ने वाले व झारखंडवासियों की आवाज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी का निधन झारखंड के लिए एक अपूर्णीय क्षति है जिसकी भरपाई कभी नही हो सकती है । झारखंड ने आज अपने एक वीर सपूत को खो दिया है, जिसे इतिहास में हमेशा याद किये जायेंगे । वही झारखंड मुक्ति मोर्चा के झरिया नगर अध्यक्ष फरीद मल्लिक ने कहा कि झरिया नगर कमेटी पूर्व मुख्यमंत्री जी के निधन पर गहरी शोक व्यक्त करता है । हम सब उनके निधन से मर्माहत हैं और उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं की भगवान उनके परिवारजनों इस दुख की पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करें । भगवान दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी को अपने श्री चरणों में स्थान दें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *