धनबाद । नन्हे खान हत्याकांड में कई हो चुके हैं गिरफ्तार : नन्हे खान हत्याकांड में फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर पुलिस के द्वारा कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गयी थी। इससे पहले धनबाद पुलिस ने हत्या में शामिल शूटर सहित 7 क्रिमिनल्स को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने शूटर डिक्की अंसारी उर्फ मुरतजा अंसारी, शूटर मो अनवर उर्फ रहमत के अलावा मो राशिद हसन, आजाद आलम उर्फ आजाद खान, अरशद खान उर्फ पच्चू, मो शहवाज आलम और मो सद्दाम कुरैशी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में नामजद अभियुक्त प्रिंस खान के भाई बंटी खान उर्फ जिआउल हक को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और इरफान उर्फ काले मुन्ना व नादो उर्फ नदीम खान को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया था।
