अजय कुमार जीतू

कतरास । सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तेतुलमारी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तेतुलमारी नगर द्वारा आयोजित गुरु पूर्णिमा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया ,तत्पश्चात सामूहिक गीत, अमृत वचन, सुभाषित,व्यक्तिगत गीत हुआ । वक्ताओं ने गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए संघ के कतरास नगर माननीय संघचालक एवं कार्यक्रम के बौद्धिक कर्त्ता सुशील चौधरी ने कहा कि संघ प्रारंभिक काल से भगवा ध्वज को अपना गुरु मानकर पूजन अर्चन करते आया है ।

हम सभी को त्याग,तप, ज्ञान के प्रतीक परम पवित्र भगवा ध्वज को ही परंपरागत रूप से गुरु माना है । वर्तमान परिपेक्ष में हम सभी को संगठित होकर कार्य करना है । संघ अधिक से अधिक बढे ऐसा प्रयास चल रहा है और पूरे समाज को इसके लिए चिंतन करना चाहिए । हिंदू समाज से संघ की अपेक्षा रहती है कि सभी लोग एक सूत्र में पिरो कर हिंदू समाज की जागृत शक्ति से विश्व पटल पर विश्व गुरु भगवा ध्वज फिर से फहरे इसके लिए “हिन्दव:सोदरा: सर्वे, न हिन्दू: पतितो भवेत्।” का भाव लेकर जन- जन तक पहुँचने का समय है और इसके लिए समर्पण का ही महत्व है ।

पूरा हिंदू समाज गुरु पूर्णिमा अपने -अपने ढंग से मना ही रहा है पर विशेष रूप से संघ का जो दृष्टिकोण होता है वह हर प्रकार से समाज के प्रति समर्पण का होता है। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ बीके कस्यप ने अपने अध्यक्षीय आशीर्वचन में कहा कि पूरे हिंदू समाज को एक सूत्र में बांध कर रखने वाला एक संघ ही है । आज संघ के बढ़ते जनाधार से और भी समाज के लोगों की अपेक्षाएं बढ़ी है और इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को संघ से जुड़ कर राष्ट्र की सेवा में लगना चाहिए और आज समय की मांग यही है वरना जिस प्रकार से हिंदुओं को समाप्त करने की एक बहुत बड़ी वैश्विक साजिश चल रही है इससे हमारा अस्तित्व मिट जाएगा ।

कार्यक्रम में विशेष रूप से धनबाद महानगर कार्यवाह पंकज सिंह उपस्थित रहें । मंच का संचालन तेतुलमारी नगर कार्यवाह चंदन गुप्ता तथा अन्य व्यवस्था छोटू गुप्ता, सहदेव महतो, रंजीत पासवान, वरुण तिवारी, आयुष कुमार, नितीश पांडे, मनीष कुमार, शुभम सिंह, मिथिलेश पांडेय, विक्की सिंह, अमन दत्त, गोपी कुमार, पीयूष कुमार, रविंद्र कुमार, अरुण गोस्वामी आदि ने किया ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेश महतो,रंजीत सिंह,अशोक ठाकुर, अजय सिंह,ज्योतिष चौबे, शंकर चौहान, पप्पू सिंह, उमेश नारायण सिंह, श्रीनिवास सिंह, सनी शर्मा, रामजीत सिंह, सुनील कुमार, कुलदीप महतो, एस पी वर्मा, तुलसीराम, सुधीर सिंह, चुनमुन सिंह,अभय चौबे,प्रकाश वर्मा, अमरेश चौधरी,चंद्रभान प्रसाद, दिनेश कुमार ,अशोक सिंह, बिरेन्द्र कुमार सिंह, संजीत सिंह, लक्ष्मण पासवान, अजय निषाद सहित 209 स्वयंसेवक कार्यकर्ता बंधु एवं समाज के लोग उपस्थित थें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *