झरिया । झरिया थाना में सोमवार को सिन्दरी डीएसपी आसुतोष कुमार सत्यम के नेतृत्व में प्रेस वार्ता हुई।जहां डीएसपी ने बताया कि बीते रविवार को झरिया थाना क्षेत्र के भागा दो नंबर ग्वाला पट्टी में चल रहे मिनी शराब फैक्ट्री कि झरिया पुलिस ने भंडाफोड़ कर छापेमारी कर दर्जनों पेटी नकली शराब कि बोतले,रैपर मशीन और कच्चा स्प्रिट जब्त किया था।साथ ही एक संचालक विजय यादव,पिता स्व केदार यादव,भागा दो नंबर संतोषी मंदिर के समीप को गिरफ्तार भी किया गया है।जहां कांड संख्या 204/2025 दिनांक 27/7/25,धारा 271,272,274,275,292,315(4),336(3),338(5)बीएनएस,एवं 47(a),47(b),47(c),47(d),47(e),47(f)झारखंड उत्पाद शुल्क अधिनियम 1915 दर्ज किया गया है।उक्त जानकारी डिएसपी सिन्दरी आसुतोष कुमार सत्यम ने दी।मौके पर झरिया थाना के इंस्पेक्टर शशिरंजन कुमार आदि थे।बताया गया कि गुप्त सूचना पर झरिया पुलिस कि टीम ने कारवाई करते हुए भागा खटाल स्थित सीताराम यादव के एक घर पर बन रहे नकली शराब का सैकड़ों बोतल, शराब और 15 गैलन स्प्रीट शराब का बोतल स्टीकर व बार कोड जप्त किया था।मौके से विजय यादव को पुलिस ने गिरफ्तार की थी और झरिया के कई और नकली शराब बनाने वाले शराब माफिया का नाम भी सामने आया है। पूर्व में भी झरिया के नामचिन शराब माफिया जेल जा चूके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *