धनबाद । जिले के भूली ओपी से फरार अपराधी को बैंक मोड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद बुधवार को उसे मीडिया के समक्ष लाया गया। जिसमें पुलिस के वरीय अधिकारियों ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी लॉ एंड आर्डर के नेतृत्व में बैंकमोड़ थाना एवं भूली ओपी की एक संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर काशियाटांड़ बाईपास में छापेमारी की। जहां एक सुनसान स्थान में झाड़ी के समीप से फरार अभियुक्त भूली मांझी टोला निवासी राजेंद्र महतो को दबोच लिया गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 1 लाख 85 हजार रुपये नगद एवं एक एंड्रवायड मोबाईल बरामद किया।

पुलिस ने बताया कि राजेन्द्र महतो पिछले दिनों बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार होने के बाद पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। आरोपी राजेन्द्र महतो को बचपन से ही चोरी करने की लत लगी हुई है। जिसके कारण कई बार परिजन एवं आसपास के लोगो द्वारा उसकी पिटाई भी हुई। भूली ओपी से फरार होने के बाद वह बोकारो के संथालडीह क्षेत्र से करीब 4 लाख 50 हजार रुपये एक घर के अन्दर घुसकर वहां रखे बैग से चोरी कर लिया। जिसके स्वीकारोक्ति बयान के
आधार पर 1 लाख 85 हजार रुपये बरामद हुए। इस संदर्भ में पिंडराजोरा थाना(बोकारो) में कांड संख्या- 75/2022 दर्ज है।
छापामारी दल में थाना प्रभारी डॉ प्रमोद कुमार सिंह, बैंकमोड़ थाना, पुअनि नन्दु कुमार पाल, प्रभारी भूली ओपी, पुअनि कुन्दन कुमार वर्मा, भूली ओपी, पुअनि आर्दश कुमार, बैंकमोड़ थाना, सअनि मनमसीह आईन्द, भूली ओपी, आरक्षी रंजीत सिंह, भूली ओपी तथा आरक्षी रंजीत महतो, भूली ओपी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *