अजय कुमार जीतू
कतरास ।आज सिमेवा के प्रतिनिधियो ने सिजुआ क्षेत्र के महाप्रबंधक जितेन्द्र मलिक को बुके देकर स्वागत के बाद वार्ता की।वार्ता में सिमेवा के केंद्रीय महामंत्री
सुरेन्द्र सिंह ने सिजुआ स्टेडियम में 15 अगस्त को होने वाले झंडोत्तोलन कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा के दौरान स्टेडियम की रंग,रोगन, साफ सफाई व अन्य मुद्दों और चर्चा की। वही सिमेवा के बी सी सी एल जॉन के महामंत्री आदित्यनाथ झा ने सिजुआ क्षेत्र के सभी कोलियरी के कोयला मजदूरों का कैरियर ग्रोथ, प्रमोशन,आवास मरम्मती,22/12 का निरीक्षण करके वहाँ की समस्याओं का समाधान करने सहित अन्य मुद्दों पर सकारात्मक बात की।
स्वागत के बाद वार्ता में सिमेवा के आर एन लालदेव,मजहर अंसारी, जगदीश प्रसाद, अनिल कुमार,खगेन्द्र रवानी, रामकुमार सिंह,संजीत सिंह,बैजनाथ रवानी, मो साबिर, मो कमाल मुस्तफा, उदय प्रयास, मि फिरोज, गणेश पासवान ,चंदन महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे।
