अजय कुमार जीतू

कतरास ।बुधवार को सिजुआ के हिन्दी डी नोबली स्कूल मैदान में हो रहे डंपिंग से मशीन लोडिग बंद करे मैनुवल लोडिंग चालू करवाने व स्थानीय को रोजगार दिलाने को लेकर कांग्रेस के कतरास नगर कमिटी के अध्यक्ष विकास सिंह के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना को संबोधित करते हुये कतरास नगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि जब तक स्थानीय लोगो को लोकल सेल के माध्यम से यहाँ रोजगार नही मिलेगा तब तक ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप रहेगा। श्री सिंह ने कहा कि प्रबंधन की मनमानी नही चलने देंगे। मजदूर हित के लिये किसी भी कीमत चुकाने को तैयार है।प्रदूषण का धंस हम खाए नोकरी कही और के लोग करे।

ये कभी नही होने देगे।कार्यक्रम का अध्यक्षता भोला राम व संचालन हलीम अंसारी ने किया।मौके पर असलम मंसूरी,राजकुमार महतो, जियाउल हक,भोला राम,अजय पासवान,कृष्णा राम,विशाल महतो,मो शकील,शंकर तुरी,लाल बहादुर पासवान,धीरज कुमार,मो नूर,अनिता देवी,रूबी देवी, मुनी देवी,लीनमुनी देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।कार्यकम की धन्यवाद ज्ञापन अनिता देवी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *