अभिषेक मिश्रा

चासनाला । सावन के पहली सोमवारी को सुलतानगंज उतर कर वाहिनी गंगा से जल भरकर देव नगरी बाबा धाम पद यात्रा कर जाने के लिए रविवार को पाथरडीह अजमेरा से शिव भक्त मंडली कावरियों का जत्था हुई रवाना । पिछले 42 वर्षों से लगातार इस कांवड़ पद यात्रा का संचालन कर रही शिव भक्त मंडली कांवरियों की सेवा ही नहीं बल्कि भक्तों की सेवा और समर्पण का एक उदाहरण भी है। मंडली में आर्थिक रूप से कमजोर कांवरिया भक्तों के लिए सहयोग करती है और उसे भी देव नगरी बाबा धाम तक जलाभिषेक करने के लिए पहुचाती है। शिव भक्त मंडली देवघर कांवरियां पदयात्रा के रस्ते में जगह जगह रुककर बाबा नगरी जाने वाले कांवरियां भक्तों को निःशुल्क शर्बत, चाय,नींबू पानी, फल मूल बिस्कुट आदि पिलाती है। मंडली में मुख्य रूप से कल्लू राठी, विन्देश्वर सिंह,,राम अयोध्या पांडेय,लालू मास्टर, गणेश विश्वकर्मा, उत्तम भगत, डॉ अशोक शर्मा, अजय कुमार सिंह,राजेश अग्रवाल, जे पी यादव, राजेश वर्मा,जे पी अग्रवाल,संजय अग्रवाल,मुन्ना तिवारी,आदि सक्रिय सदस्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *