अभिषेक मिश्रा
चासनाला । सुदामडीह पुलिस ने शुक्रवार की देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 09/25 के प्राथमिक अभियुक्त सुदामडीह मेन कालोनी निवासी 33 वर्षीय सौरभ कुमार सिंह उर्फ चिंकू को छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी का नेतृत्व सुदामडीह थाना प्रभारी राहुल सिंह ने किया। जिसमें पुअनि मोहम्मद अफरोज, सअनि मार्शल पूर्ति, आरक्षी प्रशांत कुमार आदि मौजूद थे। अभियुक्त को शनिवार को न्यायिक हिरासत में धनबाद जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि सौरभ सिंह पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज था।
