झरिया । कोयलांचल समेंत पूरे झारखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है । वही पुराने व जर्जर मकानो के गिरने को लेकर खतरा बना हुआ है । झरिया थाना क्षेत्र के लाल बाजार में जर्जर मकान का एक हिस्से का मलवा टूटकर सड़क पर गिर गया । मामले को लेकर बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह झरिया लाल बाजार स्थित सतनारायण मंदिर के समीप एक जर्जर मकान का मलवा सड़क पर गिर गया। इस दौरान वहां से जा रहे दो राहगीर बाल- बाल बच गए। यदि जर्जर मकान को नहीं गिराया गया तो कभी भी बड़े हादसा से इनकार नहीं किया जा सकता है। वहीं स्थानीय लोगों की मांग है की मामले को लेकर जिम्मेवार अधिकारी जल्द से जल्द कार्रवाई करें।
