धनबाद । डॉ. आलोक विश्वकर्मा धनबाद के नए सिविल सर्जन बनाए गए हैं। इससे पहले डॉ विश्वकर्मा सदर अस्पताल जामताड़ा में उपाधीक्षक के पद पर पदस्थापित थे। वर्ष 2023 में भी वे धनबाद के सिविल सर्जन रहे हैं। वहीं धनबाद के निवर्तमान सिविल सर्जन डॉ चंद्र भानु प्रतापन को रांची में जोनल मलेरिया पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने इस आशय की अधीसूचना जारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *