अभिषेक मिश्रा
चासनाला । नुनूडीह स्थित झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग की स्थिति इतनी दयनीय होगई है कि पैदल भी चलना लोगो को दुश्वार होने लगा है।ऊपर से छोटे बड़े वाहनों का लगातार आना जाना वही राहगीर और छोटे वाहन सोच में पड़ जाते है। दाएं जाए या बाएं। सड़कों पर दोनों ओर पानी बीच सड़क में पानी का जमाव।जिससे आने जाने वाले भयभीत रहते है कि कही कोई घटना न घट जाए।
जब की इसी रास्ते आला अधिकारियों तथा जन प्रतिनिधियों का भी आना जाना लगा रहता।पर इस ओर किसी का ध्यान नहीं। इस बारे में स्थानीय लोगो का कहना है बराबर खतरा बना रहता है।छोटे मोटे गिरने की घटनाएं होती रहती है। पानी जमा होने के कारण गढ़े का दायरा भी बढ़ता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *