कुमार अजय
कतरास । चलना भैया संभालकर नहीं तो हादसा का शिकार हो सकते हो ताज़ा उदाहरण तेतुलमारी के रेलवे गया पुल पर सोमवार को एक टोटो के पलटने से चालक घायल हो गया। यह हादसा तब हुआ जब टोटो कतरास से कर्कटशीट लेकर शक्ति चौक की ओर जा रहा था।तभी पुल में पानी भरने के कारण गड्ढे में टोटो का पहिया फंस गया, जिससे वाहन असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में टोटो चालक को चोटें आईं। घटना के बाद राहगीरों ने घायल चालक को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा।स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे गया पुल पर लंबे समय से जलजमाव और गड्ढों की समस्या बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभागों द्वारा इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जो आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रही है।स्थानीय प्रशासन और रेलवे विभाग से क्षेत्रवासियों ने जल्द मरम्मत और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था की मांग की है।
