अभिषेक मिश्रा
चासनाला । चासनाला सेल कोलियरी डिवीजन चासनाला कोलियरी में BCKU के तत्वाधान में 9 जुलाई को देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में एक सभा की गई।सभा की अध्यक्षता का सुंदर लाल महतो, व संचालन योगेंद्र महतो ने किया। जिसमें सभी मजदूरों ने हड़ताल को पूर्ण रूप से समर्थन देते हुए हड़ताल को सफल करने का प्रण लिया। जिसमें मुख्य रूप से यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष कॉ० सुंदरलाल महतो, केंद्रीय सचिव कॉ० योगेंद्र महतो, सचिव कार्तिक ओझा, सचिव चंद्रनाथ घोष, संजीव महतो, मानिक राय, कंचन महतो, गोपीनाथ घोष, विक्की महतो, मनोज कुमार, रज्जाक अंसारी, कुंज बिहारी, राजू बहादुर, वकील देव तांती, महेश महतो, प्रवीण महतो के साथ-साथ सैकड़ो साथियों ने हिस्सा लेते हुए 4 लेवर कोड वापस लेने, असंगठित मजदूरों का वेतन 26000 करने, सभी ठेकेदार मजदूरों को ₹9000 पेंशन देने एवं एचपीसी लागू करने के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए प्रबंधन एवं केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की।
