कुमार अजय
विभिन्न अखाड़ा दलों ने ताजिया के साथ निकाला जुलूस, खिलाड़ियों ने दिखाए करतब
कतरास । कतरास एवं आसपास के क्षेत्र में शांतिपूर्ण मुहर्रम संपन्न हो गया. कतरास शहर के विभिन्न अखाड़ा दलों ने ताजिया के साथ निकाला जुलूस. कतरास थाना चौक पर कटरा शहर के विभिन्न अखाड़ा दलों के खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक हैरत अंगेज खेल दिखाएं. कतरास बाजार मस्जिद मोहल्ला मुहर्रम कमेटी द्वारा जुलूस के साथ ताजिया निकल गई इसके पूर्व मोहर्रम कमेटी द्वारा एक सादे समारोह आयोजित कर अखाड़ा में आने वाले अतिथियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया.मौके पर बाघमारा सीओ बालकिशोर महतो, कतरास थानेदार असित कुमार सिंह डॉ उमाशंकर सिंह डॉ स्वतंत्र कुमार जावेद रजा महेश अग्रवाल, विष्णु चौरसिया राजेश स्वर्णकर निताई चंद्र दे मो मोलू, मो,लालू, उदय वर्मा, रंजीत जायसवाल, अमरनाथ स्वर्णकार,मो नदीम, रिकी सरदार, सुरेंद्र सिंह, आदि के अलावे दर्जनों लोग मौजूद थे .
