अभिषेक मिश्रा

चासनाला । मुहर्रम त्योहार को लेकर रविवार को चासनाला, पाथरडीह ट्राफिक कालोनी, हाट ताला आदि जगहों पर विभिन्न अखड़ा दलों ने अलग अलग अखड़ा जुलूस निकाला और शांतिपूर्ण ढंग से जगह जगह अपने खेल का बेहतर प्रदर्शन किया। चासनाला 2 नम्बर बस्ती के नवजवान मुहर्रम कमिटी ने मुहर्रम का अखड़ा जुलूस निकाली। जो एफ टाईप,7 नम्बर,चासनाला के के गेट सम्राट नगर,चासनाला मोड़, पाथरडीह थाना होते हुए वापस इमाम बाड़ा पहुँचा जहाँ झंडे का समापन हुआ। इस दौरान अखड़ा के खिलाड़ियों ने जगह जगह अपने खेल के प्रदर्शन किया और एक से बढ़कर एक हैरत अंगेज खेल का करतब दिखाए। कार्यक्रम को सफल बनाने में नवजवान मुहर्रम कमिटी के मो: इम्तियाज अली, हारून शाह कादरी, नूर आलम, इरफान अली, कासिम अंसारी, जाहिद अंसारी, इमरान अली, मुन्ना अंसारी आदि की सक्रिय भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *