अभिषेक मिश्रा
चासनाला । सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत दामोदर नदी के मोहलबनी विरसा पुल से शुक्रवार की शाम नदी में कूदे मोहाल बस्ती अमलाबाद निवासी नेबो बनर्जी का एकलौता पुत्र विशाल बनर्जी 35 वर्ष का शव रविवार को घटना के तीसरे दिन लगभग 48 घण्टे बाद घटना स्थल से 15 किलोमीटर दूर स्थानीय मछुआरों व गोताखोरों ने दामोदर नदी संथालडीह व रघुनाथ थाना पश्चिम बंगाल सीमा क्षेत्र के करगली घाट से बरामद कर लिया गया है।
शव मिलने का खबर सुनकर पिता नेबो बनर्जी, माँ कैम्पा बनर्जी, पत्नी चम्पा बनर्जी बहन मीना कुमारी,पुत्र सार्थक कुमार का धर्य का बांध टूट गया और सभी दहाड़ मारकर रोने लगे।
घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि मोहाल बस्ती अमलाबाद ओपी निवासी नेबो बनर्जी का एकलौता पुत्र विशाल बनर्जी 35 ने अपनी पत्नी के साथ झगड़ा कर घर से शुक्रवार की शाम को निकला था। और विरसा पुल पर अपनी बाईक खड़ा कर किसी से बातचीत किया। तथा बाईक के डिक्की में अपना मोबाईल रखने के बाद पुल से नदी में छलांग लगा दिया था। वह ओडिशा के किसी निजी कम्पनी में कार्यरत था। जो एक सप्ताह पूर्व बिपोतरणी पूजा में अपने घर आया था। पिता का कहना है कि शुक्रवार को हम गाँव के मंदिर शादी में शामिल होने गए हुए थे। जिसके बाद विशाल का अपने पत्नी चम्पा के साथ बकझक होने की खबर मिली थी। परन्तु हमारे आने के पहले वह बाईक लेकर घर से निकल गया था। आने पर खबर मिली कि वह दामोदर नदी पुल से कूद पड़ा है। इधर मोहाल पूर्वी पंचायत के मुखिया शीतल कुमार सिंह ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की दामोदर नदी में डूबकर मौत होने की दर्जनों घटनाएं हो चुकी है। परन्तु पुलिस प्रशासन अभी तक सतर्क नहीं हुई है।जब भी चाटना घटती है सिर्फ प्लान ही तैयार किया जाता है की दामोदर घाट पर सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
