झरिया । सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहलबनी विरसा पुल के उस पार सीतानाला के अमलाबाद दामोदर नदी घाट पर शुक्रवार की शाम फोन से किसी से बातचीत करते हुए बाईक खड़ा कर पुल से दामोदर नदी में कूदे मोहाल बस्ती निवासी नेबो बनर्जी के एकलौता पुत्र विशाल बनर्जी 35 वर्ष का शनिवार को नदी में काफी खोजबीन के बाद भी युवक का पता नहीं चल पाया है।
बताते चले की सुदामडीह एवं अमलाबाद पुलिस के प्रयास से स्थानीय गोताखोरों ने ट्यूब के सहारे नदी में काफी दूर तक खोजबीन किया, परन्तु कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।
वही दामोदर नदी में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिस कारण नदी की धारा में भारी तेज बहाव हो रही है। हालांकि शनिवार को नदी के पानी में कुछ गिरावट भी आई है। सुदामडीह थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि झरिया सीओ के माध्यम से आपदा प्रबंधन व एनडीआरएफ को लिखित भेजा गया है। रविवार की सुबह तक आने की उम्मीद किया जा रहा है। इधर परिजनों का इस घटना से काफी दुःखी है। जो शव मिलने की आस लगाए बैठे है।
