अभिषेक मिश्रा
चासनाला । झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग स्थित चासनाला के के गेट शिव मंदिर के समीप शुक्रवार एक बाइक सवार अचानक सामने कुत्ता आ जाने के कारण असंतुलित हो कर सड़क पर गिर पड़ा।जिससे रास्ते के राहगीरों ने चासनाला सी एच सी पहुंचाया।जहां प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए धनबाद रैफर कर दिया गए है। जिसके माथे और गले में चोट है। वहीं परघाबाद निवासी महेंद्र महतो के पुत्र घायल प्रकाश महतो ने बताया की मै अपने मित्र सूरज महतो के साथ चासनाला की ओर से अपने घर परघाबाद जा रहा था।इसी क्रम में अचानक कुत्ता सामने आ गया।और मै सड़क पर गिर गया।घटना की जानकारी भी पीड़ित ने अपने परिजनों को दे दिया है।
