अभिषेक मिश्रा
चासनाला । भौरा 4 नंबर के ग्रामीण बिस्थापितो को बीसीसीएल प्रबंधन के द्वारा भौरा भगत सिंह पार्क स्थित में बसाया गया था ,उस वक्त बीसीसीएल के महाप्रबंधक के द्वारा भौरा 4 नंबर के बिस्थापितो को आश्वासन दिया गया था कि आपलोगो को बीसीसीएल द्वारा यथा शीघ्र एक सामुदायिक भवन या तो क्लब की व्यवस्था करा दी जाएगी लेकिन बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा दिया गया यह आश्वासन का कई साल बीत जाने के बाद भी बीसीसीएल द्वारा भौरा महाप्रबंधक ने आज तक यह वादा पुर नहीं किया जिससे भौरा 4 नंबर के बिस्थापितो ने आक्रोश व्यक्त करते हुए शुक्रवार के भौरा बीसीसीएल के कांटा घर को जाम कर भौरा बीसीसीएल के महाप्रबंधक और क्वार्टर इंचार्ज रामचंद्र पासवान के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए नारे बाजी की।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा स्टेट प्रेसिडेंट करण पासवान ने भौरा बीसीसीएल प्के अधिकारियों के वादा खिलाफी और क्वार्टर इंचार्ज रामचंद्र पासवान पैसा लेकर क्वार्टर देने का गंभीर आरोप लगाते हुए पद से हटाने की मांग किया,साथ ही यह भी कहा कि जब तक हम लोगों को सामुदायिक भवन या क्लब बीसीसीएल कंपनी नहीं सौंपती है तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा।इससे होने वाली क्षति का पूरा जिम्मेदारी बीसीसीएल प्रबंधन की होगी।,मौके पर दर्जनों की संख्या में स्थानीय लोग शामिल थे।
