अजय कुमार जीतू
कतरास । आज वेस्ट मोदीडीह कोलियरी यूनियन कार्यालय में BCKU की एक बैठक कतरास क्षेत्रिय सचिव कंचन महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में दिनांक 15-7-2022 को कोयला भवन में होने वाली विशाल प्रर्दशन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने तथा पूर्व सांसद सह BCKU के संस्थापक अध्यक्ष काॅ एके राय की पूण्यतिथि पर 21जुलाई को श्रद्धांजलि सभा आयोजन करने का निर्णय लिया गया।बैठक को यूनियन नेता राजेन्द्र प्रसाद राजा,रविन्द्र प्रसाद,निरंजन महतो,रोहन महतो,टेकलाल महतो,ठाकुर महतो,ओपीन गोप,सुरेन्द्र कुमार महतो, पार्थो गोस्वामी,जोधा यादव, अमृत महतो,इस्लाम अंसारी, संजय महतो,नेपाल महतो आदि मजदूर नेताओं ने सम्बोधित किया।
