कुमार अजय
बाघमारा : बाघमारा थाना क्षेत्र के बीसीसीएल ब्लॉक टू क्षेत्र अंतर्गत जमुनियाँ नदी के किनारे अवैध कोयला तस्करों द्वारा खोले गये माईनस के मुहाने को बीसीसीएल ब्लॉक टू प्रबंधन ने बाघमारा पुलिस और सीआईएसएफ की मौजूदगी में जेसीबी और पैलोडर की मदद से भराई कर बंद कराया गया है।बताया जाता है कि बीसीसीएल के उच्चाधिकारी के निर्देशानुसार ये भराई कि जा रही है।वही इस बरसात मे नदी का पानी माईनस में ना जाये इसके लिए माईनस कि सुरक्षा दृष्टिकोण को देखते हुये ये भराई कि जा रही है। इस दौरान मौके पर सीआईएसएफ जवान और बाघमारा पुलिस दलबल के साथ मौजूद रही।
