धनबाद । शहर के दुहाटांड में एक युवक ने फंदे से झूलकर मंगलवार को अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। बताया जाता है कि दुहाटांड निवासी विकाश कुमार (26) ने कमरे में फंदे के सहारे से झूल गया। जिसके बाद परिजनों ने युवक को फंदे से झूलता देखा तो उसे आनन-फानन में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल लाया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही युवक विकाश कुमार के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमे कर्ज की तंजी से आकर खुदकुशी करने की बाते सामने आई है। विकाश कुमार पेशे से मार्बल के ठेकेदार थे।
