कुमार अजय

कतरास । आज मोहलीडीह पंचायत के पुराना क्वार्टर बूथ संख्या 350 में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान राष्ट्रवादी और शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की बलिदान दिवस पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। भाजपा राजगंज मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए उनका अद्वितीय बलिदान सदैव हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत बना रहेगा। एक पेड मां के नाम प्रकृति से जुड़ाव का संकल्प लेते हुए वृक्षारोपण किया मां के सम्मान में, पर्यावरण की रक्षा के लिए पेड़ लगाएँ, धरती बचाएँ। कार्यक्रम में आर.के. चौधरी, डब्लू सिंह, प्रदीप सिंह, महेश यादव, वीरेंद्र सिंह, उदय पासवान, नंदन सिंह, प्रकाश यादव, दुखहरण पासवान, सत्येंद्र सिन्हा, मनोज पासवान,शिबू पासी सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *