अभिषेक मिश्रा

चासनाला । मार्क्सवादी चिंतक धानबाद के पूर्व सांसद व मजदूरों के मसीहा कामरेड ए के राय की 91वो जयंती नुनूडीह स्थित का ए के राय स्मृति भवन में रविवार को मनाई गई। सर्वप्रथम उनके प्रतिमा पर बीसीकेयू नेता सबूर गोराई के हाथों माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर कार्यकर्म की शुरुआत की गई।वही बारी बारी से कार्यकर्ताओं के द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। वहीं वक्ताओं ने कहा की उनका सादा जीवन व उच्च विचार थे। मजदूर हित के लिए सदेव तत्पर रहते थे।उन्होंने अपने जीवन काल में मजदूर हित के लिए कई आंदोलन कर मजदूरों के लिए कार्य किया। झारखंड ही नहीं पूरे देश में उनकी अलग पहचान थी। राय साहब की राजनैतिक सफर सिंदरी से शुरू हुआ था। कहा कि आज हमें उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने की जरूरत है।
मौके पर सुरेश प्रसाद गुप्ता,सुरेंद्र पासवान,वीरेन गोराई,सोनू गोराई,आर एन घोष,मो आजाद,कार्तिक मंडल, ललिता देवी,दशरथ बाउरी,गौतम बनर्जी,मोहन रवानी,साधन धीवर,सोम नाथ गोराई, हनीश अंसारी,मोहन ठाकुर, आलो चक्रवर्ती,चिनिया मलिक, अशोक कुम्हार,राज किशोर महतो,रमेश पंडित,रंजय मलिक,नेपाल बाउरी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *