झरिया । अहमदाबाद से लंदन उड़ान भरने वाली एयर इंडिया के विमान बोइंग 787 – 8 ड्रीमलाइनर क्रैश में २६५ व्यक्तियों के निधन से झरिया के व्यवसाई मर्माहत हैं। आज कपड़ा पट्टी में कैंडल जला कर भाव पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। लोगो ने मृतक के आत्मा के शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया एवम् मृतक के परिजनों को इस कठिन दुःख को सहने की शक्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपेन्द्र गुप्ता, शिवचरण शर्मा, श्रीकांत अम्बष्ट, अमित साहू दीपू,अरिंदम बनर्जी, राजेश श्रीवास्तव,उमाचरण रजवार, महेन्द्र प्रसाद चौरसिया, अजित कुमार ओझा, सुभाष अग्रवाल, अशोक प्रसाद बर्नवाल, नवीन केशरी, सत्यनारायण भोजगरिया, अनूप साव, मनोहर कनोई, शंभू प्रसाद गुप्ता, ओम प्रकाश स्वर्णकार, अजित बर्नवाल, सुरेन्द्र गुप्ता, मुन्ना सिंदुरिया, सूरज केशरी, बिट्टू रजक, राजेश शर्मा, मुहम्मद निसार आदि थे।