झरिया । गुरुवार को संध्या पांच बजे से झरिया के विभिन्न व्यवसायिक संगठनों सहित आम जनता ने डीवीसी के कार्यशैली के विरोध में देशबंधु सिनेमा के समीप धरना का आयोजन किया गया। जिसमें डीवीसी के चेयरमैन सुरेश कुमार केंद्रीय ऊर्जा मंत्री राजकुमार सिंह, केंद्रीय ऊर्जा सचिव पंकज अग्रवाल के विरोध में नारे लगाए गए। वक्ताओं ने कहा की हमारा कोयला और हम झरिया वासी इस ऊमस भरी गर्मी से त्राहिमाम कर रहे हैं, वहीं बंगाल और बिहार में निर्बाध बिजली आपूर्ति डीवीसी कर रही है। हमारा क्या कसूर है? जो यहां किस्तों में आपूर्ती काटी जा रही है। डीवीसी जवाब दे। अन्यथा झरिया के उपभोक्ता डीवीसी के कमांड एरिया पुटकी और मैथन में भी धरना प्रदर्शन करने को विवश होगी। मई के अंतिम सप्ताह में पुटकी में 80 MVA का ट्रांसफार्मर खराब हुई थी, जिस पर वरीय अधिकारी D.K. Singh ने आश्वस्त किए थे की दस दिनों में ट्रांसफार्मर की गड़बड़ी को दुरुस्त कर लिए जाएगा, परन्तु आज तक ट्रांसफार्मर में क्या किया गया डीवीसी जवाब दे। धरना में मुख्य रुप से उपेन्द्र गुप्ता, शिवचरण शर्मा, श्रीकांत अम्बष्ट, उमाचरण रजवार, अमित साव दीपू, राजेश श्रीवास्तव, दिलीप स्वर्णकार, नितिन गुप्त, प्रदीप गोराई, सचिता नंद वर्मा, अशोक बर्नवाल (कांग्रेस), महेश शर्मा, महेश गुप्ता, अरविंद साव, नवीन केशरी, अनिल कुमार साव, अशोक प्रसाद बर्नवाल, वाकास अहमद, झुन्नू गुप्ता, विकाश कुमार साव, अरिंदम बनर्जी,मधुसूदन अग्रवाल, प्रीतम रवानी आदि थे।
