झरिया । पति और पत्नी के बीच झगड़े में पति ने पत्नी क चाकू से वार कर लहूलुहान कर दिया। पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे धनबाद SNMMCH अस्पताल रेफर कर दिया गया। झरिया थाना क्षेत्र के कोयरीबांध बड़ा कुआं के समीप रहने वाली अमृता देवी को उनके पति सीतेश मोदक ने चाकू से वार कर लहूलुहान कर दिया। अमृता देवी खून से लथपथ हो गई। परिजनों के अनुसार पति पत्नी में हमेशा किसी बात को लेकर झगड़ा होते रहता था। आज झगड़ा इतना बढ़ गई की पति ने पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। वही पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने के लिए जब लड़की की चाचा मिथुन गए तो उसे भी चाकू से हमला कर दिया वे भी बुरी तरह से घायल हो गया। तभी आनंन फानन में कुछ स्थानीय के सहयोग से घायल महिला को एक निजी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने फास्ट उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद के SNMMCH अस्पताल रेफर कर दिया। घायल लड़की की मां ने बताया कि दामाद के द्वारा मेरी बेटी पर आए दिन मारपीट किया करता था। आज अचानक घर में घुसकर मारपीट किया और चाकू से हमला कर दिया। वही इस घटना को लेकर घायल अमृता की मां ने 100 नंबर डायल कर इस घटना की सूचना पुलिस को दी है।
