जश्रसं नेता ने गहरे तालाब से निकाला शव

झरिया । बस्ताकोला गोशाला तालाब मे शुक्रवार को स्नान करने के दौरान मनईटाड़ डहुवाटाड़ के 25 वर्षीय युवक राहुल राय की डुबकर मौत हो गई।सूचना पाकर झरिया पुलिस वहां पहुंची।राहुल को निकालने के लिए स्थानीय लोगों ने अथक प्रयास किया।अंत मे जश्रसं नेता पप्पू पासवान ने तालाब से शव को निकाला।पुलिस शव को पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया।राहुल की मौत की सूचना पाकर उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टुट पड़ा।बताया जा रहा है कि राहुल अपने दोस्त दीपक सिंह और सागर के साथ बाइक से बस्ताकोला गोशाला आया था।इनलोगों का गोविंद नामक एक साथी गोशाला मे काम करता था।इनलोगों ने गोशाला मे गोविंद से मिलकर गांजा का सेवन किया।इसी दौरान राहुल स्नान करने की बात कहते हुए तालाब चला गया।स्नान करने के दौरान राहुल डुबने लगा।जहां एक युवक ने उसे डुबते हुए देख इनलोगों को पुकारा।आवाज सूनकर गोविंद, दीपक व सागर तालाब के पास पहुंचे।जहां इनलोगों ने अपने दोस्त राहुल को बचाने के लिए पानी प्रयास किया।लेकिन तबतक राहुल पानी मे डुब गया।सूचना मिलते ही वहां स्थानीय लोगों की भिड़ उमड़ पड़ी।जहां जश्रसं नेता पप्पू पासवान ने शव को निकाला।राहुल स्कार्पियो चालक का काम करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *