कुमार अजय

कतरास : शुक्रवार को कतरास निचितपुर लिलौरी मंदिर के समीप फाटक संख्या- 1 कतरास से राजगंज की ओर जा रही एक बोलेरो पिकअप रेलवे फाटक पार करते समय अनियंत्रित होकर टकरा गई, जिससे वाहन पलट गया।वाहन चालक फाटक को तेजी से पार करने की कोशिश की। जिससे यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो पिकअप वाहन पलट गई।हादसे में वाहन सवार को हल्की चोटें आई हैं। वही एक वाहन को खराब होने से जाम की स्थिति हो गई है.जिसे वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *