अभिषेक मिश्रा
चासनाला । बकरीद पर्व शांति पूर्ण मनाने को लेकर गुरुवार को शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता सुदामडीह थानाप्रभारी राहुल कुमार सिंह व संचालन समाजसेवी मौसम महंती ने की।
जिसमें मुख्य अतिथि जोड़पोखर थाना अंचल निरीक्षक आशुतोष कुमार उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र की जानकारी साझा की।तथा शांति पूर्ण तरीके से पर्व मनाने पर चर्चा की गई।
वही मुख्य अतिथि श्री कुमार ने कहा कि शांति पूर्ण तरीके से पर्व को मनाना है।अगर कोई भी सूचना आप तक पहुंचती है तो इसकी जानकारी अभिलंब सुदामडीह थाना को दे पुलिस अपना काम करेगी।किसी भी अफवाह पर ध्यान न दे।उन्होंने शांति पूर्ण तरीके से मिलजुल कर पर्व मनाने की अपील करते हुए कहा की सरकारी गाइड लाइन का भी पालन करना है।
वहीं विश्व पर्यावरण के मौके पर थाना परिसर में संयुक्त रूप से एक छायादार पौधा रोपण किया गया।मौके पर सुदामडीह थाना सदस्य के अलावे शांति समिति के सदस्यों मेभोजू रवानी,विशाल श्रीवास्तव, सरदार केशर सिंह,मो वारसी,योगेंद्र महतो,जुबैर खान,लक्ष्मण सिंह,आदि उपस्थित थे।
