धनबाद । कोलाकुसमा निवासी साजन मिर्घा द्वारा उत्तम सिंह, बिट्टू सिंह, प्रकाश सिंह, निमाई सिंह समेत अन्य के खिलाफ रंगदारी के लिए मारपीट करने, छिनतई व जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करने की शिकायत पर शनिवार को सरायढेला पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की हैं. मारपीट की घटना के बाद पीड़ित साजन मिर्घा एसएनएमएमसीएच में इलाजरत हैं. उन्होंने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि गुरुवार को वह अमीन को पैसा देने के लिए बाइपास गए हुए थे. इसी दौरान उत्तम सिंह, बिट्टू सिंह, प्रकाश सिंह, निमाई सिंह समेत अन्य कार से पहुंचे और उनके साथ जान से मारने की नियत से मारपीट करने लगे. सभी बार-बार बोल रहे थे कि 20 हजार रुपये रंगदारी नहीं दोगे तो अंजामत बुरा होगा. इस दौरान लोगों ने उनके पॉकेट से 45 हजार रुपये नगद व गले से सोने की चेन छिन ली. साथ ही लोगों ने जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल भी किया. बताया कि घटना के बाद लहूलुहान स्थिति में वह सरायढेला थाने पहुंचे. उनकी स्थिति देख पुलिस ने इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *