अभिषेक मिश्रा

चासनाला । सुदामडीह क्षेत्र स्थित दामोदर नदी में नहाने के दौरान पांच छात्र डूब गए। इस घटना में तीन छात्रों को स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बचा लिया, लेकिन दो छात्र नहीं मिले हैं जिनकी तलाश जारी है । बताया जाता है की सभी छात्र दामोदर नदी बिरसा पुल के नीचे नहाने के लिए गए थे। जो छात्र सिंदरी क्षेत्र रहने वाले है, जिसमें से एक लापता छात्र कांड्रा का रहने वाला है । सभी एक साथ नदी में नहाने उतरे थे और इसी दौरान यह हादसा हो गया। लापता छात्र का नाम शिवम और अविनाश हैं । शिवम बलियापुर के एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था वही अविनाश: उत्तर प्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था।अन्य तीन छात्र, जो इस हादसे में बच गए, सिंदरी सुरंगा के निवासी बताए जा रहे हैं। वही घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। जिसमें तीन छात्रों को बचाने में सफलता मिली, लेकिन शिवम और अविनाश की तलाश करने में काफी मसकत करनी पड़ी। करीब डेढ़ घंटे बाद अभिनाश का शव मिल गया। घटना की सूचना के बाद सुदामडीह पुलिस घटना स्थल पर पहुंची शव को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया घटना से परिवार वालों का रो – रो कर बुरा हाल है, पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।
वहीं घटना के समय मौजूद मृतक के दोस्तों ने बताया कि वे सभी नहाने के लिए नदी में उतरे थे। इसी दौरान पानी के तेज बहाव में सभी डूबने लगे जिसमें से तीन लोग किसी तरह बचकर बाहर निकल पाए । वही सूचना पर देर शाम गोताखोर मुनीडीह से पहुंचे है।दूसरे लड़के शिवम की खोजबीन में जारी है,समाचार लिखे जाने तक एक शव का पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *