झरिया । विद्युत कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल झरिया की ओर से उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने के लिए 1 जून को झरिया अग्रवाल धर्मशाला में शिविर का आयोजन किया जा रहा है. उपभोक्ताओं की लगातार शिकायतें मिल रही थी. ये उक्त बातें की जानकारी विद्युत कार्यपालक अभियंता स्वरूप भट्टाचार्य ने झरिया विद्युत कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी दी. इस शिविर में उपभोक्ताओं का गलत रीडिग, एकमुश्त रीडिग, गलत औसत, खराब मीटर एवं अन्य कारणों से संबंधित समस्याओं का निदान किया जाएगा. इस शिविर में विभिन्न तरह के शिकायतो को सुनने के लिए सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे।
