निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । मेजर ध्यानचंद ग्राउंड में बुधवार को झारखंड वॉलीबॉल संघ के तत्वाधान में जिला वॉलीबॉल संघ द्वारा आयोजित 10 दिवसीय वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। इस शिवर में जिले भर से कुल 80 खिलाड़ी शामिल हुए। वही शिविर का उद्देश्य जिले के उभरते खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए प्रशिक्षित करना है। मुख्य अतिथि के तौर पर समाजसेवी तरुण गुप्ता, एस आई बलराम पंडित, वॉलीबॉल संघ के उपाध्यक्ष डॉ डी डी भंडारी के द्वारा भी संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं नारियल फोड़ कर शिविर का शुभारंभ किया। वही शिविर में उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए समाजसेवी तरुण गुप्ता ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए ऐसा शिविर आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व के गुण विकसित करने का अवसर है। यह सिर्फ खेल नहीं, बल्कि जीवन में अनुशासन के लिए तैयारी है। इस शिविर में जिले भर से कुल 80 खिलाड़ी (बालक एवं बालिका) भाग ले रहे हैं।
वॉलीबॉल संघ के सदस्यों ने खिलाड़ियों को बाटा टी शर्ट :
वही शिविर में उपस्थित जिले के सभी खिलाड़ियों को जिला वॉलीबॉल संघ के द्वारा टी-शर्ट और खेल किट का वितरण भी किया गया। जिससे खिलाड़ियों का उत्साह और आत्मबल दोगुना होते देखा गया।
खिलाड़ियों ने शिक्षक सुशील कुमार मरांडी को दिया श्रद्धांजलि :
प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन के दौरान अतिथि एवं खिलाड़ियों द्वारा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक सह जेबीसी स्कूल के प्राचार्य सुशील कुमार मरांडी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 1 मिनिट का मौन रखा गया। मौके पर जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष डॉ डी डी भंडारी ने कहा कि एक मार्गदर्शक शिक्षाविद, जिनकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती हैं । मौके पर नेतबाजी ब्लड डोनर संघ के संरक्षक डॉ चंचल भंडारी, बॉलीबॉल संघ के सचिव राजीव रजक, जिला एथलेटिक्स संघ सचिव सरोज यादव, जिला नेटबॉल सचिव विष्णु सेन, राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षक कारण राउत , अभिषेक दुबे राष्ट्रीय खिलाड़ी सुमित ओझा , साहिब मंडल, नादिया दास सहित अन्य उपस्थित थे।
