निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । जिला खो-खो संघ के तत्वाधान में आज मेजर ध्यानचंद खेल मैदान में सब जूनियर खो-खो खिलाड़ियों का चयन ट्रायल प्रतियोगिता किया गया। जिसमे जिला के कुल 65 खिलाड़ी शामिल हुए । चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता हजारीबाग में आयोजित 6 से 8 जून 2025 तक आयोजित की जा रही हैं जिसमें सभी खिलाड़ी भाग लेंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री भंडारी ने कहा की खो-खो के एक लोकप्रिय खेल हैं यह एक पारंपरिक दक्षिण एशियाई खेल है जिसका इतिहास प्राचीन भारत से है। यह कबड्डी के बाद भारतीय उपमहाद्वीप में दूसरा सबसे लोकप्रिय पारंपरिक टैग गेम है। वहीं चंचला भंडारी की जिला में खो खो खेल का काफी अच्छे खिलाड़ी हैं यहाँ के खिलाड़ी में काफी प्रतिभा हैं खाड़ियों को तरासने की आवश्यकता हैं हजारीबाग में जामताड़ा जिला टीम अच्छा प्रदान करेगी ऐसी हमरी कामना हैं।मौके पर मौके पर मौजूद, खो-खो आयोजन संघ सचिव नंदन सिंह, एथलेटिक्स संघ सचिव सरोज यादव, राष्ट्रीय खिलाड़ी सुरज पासवान, राहुल सिंह, सुमित ओझा, सुरेष मिस्री, विष्णु सेन, राज कुमार, रोहित ओझा, अल्फ्रेड फ्रांसीसी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *