झरिया । रविवार की सुबह धनबाद निर्माण के बैनर तले बिजली की लचर व्यवस्था के खिलाफ सदस्यों ने झरिया मेंन रोड देशबंधु सिनेमा हॉल के समीप एक दिवसीय धरना दिया । इस दौरान सदस्यों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हाथों में तख्तियां रखकर विरोध जताया तख्तियों में लिखा था घायल नागरिक का बेहतर इलाज कराओ, झरिया के जर्जर तार व पोल को अविलंब बदली करो, झरिया में कुंडली मारकर बैठे अधिकारियों का तबादला कराओ, झरिया में बिजली संसाधन कमी को पूरा करो । झरिया में बिजली विभाग की लापरवाही, किसी बड़े दुर्घटना को निमंत्रण दे रही है ।
धरना पर बैठे गोस्वामी ने कहा कि झरिया में बिजली विभाग घोर लापरवाही बरत रही है। झरिया में जर्जर बिजली के तार किसी बड़ी घटना को आमंत्रण दे रहे हैं । जर्जर बिजली के तार व पोल के वजह से भी लाइन सप्लाई में दिक्कतें आती हैं । झरिया की जनता को 24 घंटे में से मात्र 8 से 9 घंटे ही बिजली की सप्लाई दी जा रही है । हम लोगों द्वारा कई बार मौखिक एवं लिखित तौर पर बिजली विभाग को शिकायत की गई है मगर, विभाग लापरवाही बरत रहा है। वहीं कई जगह पर नए ट्रांसफार्मर लगाकर झरिया में बेहतर बिजली देने की व्यवस्था की जानी है मगर विभाग से जब भी बात होती है आश्वासन देकर विभाग फिर मौन हो जाता है ।
झरिया में बिजली के जर्जर तार व पोल किसी बड़े अनहोनी होने की आशंका है । लेकिन इसे लेकर बिजली विभाग लापरवाह बना हुआ है। पिछले वर्ष ही बिजली के तार की चपेट में आकर 2 लोग जान गवां चुके है । वहीं दो-तीन लोग गंभीर रूप से घायल भी है ।बिजली विभाग को इससे सबक लेकर जल्द से जल्द झरिया में जर्जर बिजली तार और पोल को बदलकर झरिया वासियों की जान को बचाने का कार्य करना चाहिए । लेकिन,
