धनबाद । शहर के केंदुआडीह थाना अंतर्गत छाताटांड में जमीन मामले में पैसे को लेकर एक युवक को दूसरे पक्ष ने चाकू से गोद दिया। जिसके बाद घायल युवक को धनबाद के एसएनएसएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के संबंध में घायल युवक के पिता कैलाश गोयल ने बताया कि उन लोगों का जशवंत साव के साथ जमीन में पार्टनरशिप है। जिसके एवज में दूसरा पक्ष पैसा मांगने के बहाने से उनके दुकान पर पहुंचा। जहां आरोपी जसवंत साव ऊर्फ गणेश साव ने उनके बेटे को दुकान से बुलाकर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें उनका बेटा बुरी तरह घायल हो गया है। लोगों की मदद से घायल युवक को धनबाद लाया गया है। वही आरोपी जसवंत साव ने घटना के बाद खुद को छुरे के साथ केंदुआडीह थाना में पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया।

यह है मामला : अन्नपूर्णा फ्लावर मिल के संचालक कैलाश चंद्र गोयल के पुत्र सुनील गोयल 44 वर्षीय अपने दुकान में ही बैठा था। सुबह लगभग 10 बजे जसवंत साव उर्फ़ गणेश साव और उनके बेटे ने दुकान बाहर निकालकर शरीर पर चाकू से दर्जनों वार कर अधमरा कर दिया।
बताया जाता है कि निरसा थाना क्षेत्र के ज़मीन में पैसे के लिए हमला किया गया है। दोनों पक्ष 30.5 डिसमिल ज़मीन के प्लॉट में पार्टनर है। जिसमे 2 लाख रूपये के लिए दोनों पक्ष में तनाव चल रहा था। इसी रकम के लिए एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *