अभिषेक मिश्रा

चासनाला । बीसीसीएल के पाथरडीह कोल वाशरी में जनता मजदूर संघ पूर्णिमा गुट ने प्रबंधन द्वारा स्थानीय युवाओं के रोजगार एवं अन्य समस्या को लेकर वादा खिलाफी को लेकर किया चक्का जाम।कोल वाशरी का काम पूरी तरह हुआ ठप्प। बताते चले कि पाथरडीह कोल वाशरी से प्रत्येक दिन सैकड़ों टन कोल वाश होने को कोलियरी के विभिन्न क्षेत्रों से आता है साथ ही यहां से सैकड़ों टन वाॅश कोल रैक एवं अन्य वाहनों से बाहर भेजा जाता है ,जनता मजदूर संघ पूर्णिमा गुट द्वारा आज स्थानीय युवकों को रोजगार ,साथ ही प्रदूषण सहित अन्य समस्याओं को लेकर एवं प्रबंधन द्वारा पूर्व में की गई बैठक को अमल न कर वादा खिलाफी के विरोध में आज चक्का जाम कर दिया गया,जिससे पाथरडीह कोल वाशरी का काम पूरी तरह से ठप हो गया,बाहर से रैक एवं अन्य वाहनों से यहां पर वाश के लिए आये कोयला वाश का काम रुक गया,वही इस संबंध में बीसीसीएल के अधिकारी कुछ बोलने से बच रहे है।

आखिर काम ठप होने से पहुंचे नुकसान का भरपाई कौन करेगा। वही जनता मजदूर संघ बच्चा गुट के सचिव उमा शंकर शाही ने बताया कि यहां पर बीसीसीएल द्वारा एवं उनके अंदर वाशरी का काम देख रहे मोनेट इस्पात एनर्जी लिमिटेट द्वारा हमेशा से ही मनमाना रवैया अपनाया जाता रहा हैं।वाशरी प्रबंधन अपने मनमानी पर उतरी है वह लोग मनमानी रूप से काम कर रहे हैं यहां के स्थानीय एवं रैयत बेरोजगार है और बाहर से लोगों को लाकर काम कराया जा रहा है यहां जिन्होंने अपनी जमीन दी वह लोग बेरोजगार होकर बैठे है । यहां स्थानीय लोग प्रदर्शन की मार खा रहे हैं बाहर के लोग आ करें यहां पर काम कर तनख्वाह पा रहे है।,इससे पहले भी हमलोगों के द्वारा बंदी की गई थी । प्रबंधन द्वारा हम लोगों के साथ बैठक कर मांगों पर अपनी सहमति जताई थी लेकिन बार-बार बैठक करने के बाद भी प्रबंधन ने हमारी मांगों पर कोई पहल नहीं किया।कुंभकर्णी नींद में सोई हुई है। हर बार वादा खिलाफी का काम करते है। कहा की बंदी के पूर्व अधिकारियों को लिखित आवेदन दिया था लेकिन प्रबंधन के द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। बाध्य हो कर आंदोलन किया गया है जब तक प्रबंधक हमारी बाते नहीं मानती चक्का जाम ज़ारी रहेगा।
वही इस मामले में मोनेट एवं बीसीसीएल के अधिकारी कुछ बोलने से चुप्पी साधे हुए है। मौके पर संतोष पाण्डेय,विनय सिंह, अशोक पासवान,विजय कालिंदी, हर्ष पंडित,मनोज कुमार,इंद्रजीत महतो,अरविंद नोनिया आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *