अभिषेक मिश्रा

चासनाला । रामनवमी और ईद त्यौहार मनाने को लेकर पाथरडीह थाना परिसर मे गुरुवार को शांति समिति की बैठक आयोजन की गई । बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अंशु कुमार झा ने की । बैठक में त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई अहम फ़ैसले लिए गए। रामनवमी अखड़ा जुलुस मे कोई भी व्यक्ति नशा सेवन कर नहीं होनी चाहिए किसी भी सर्वजानिक सम्पति की क्षति नहीं होनी चाहिए डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध रहेगा । नशे में लहरिया कट वाहन चलाने वाले पर शख्त करवाई की जाएगी त्योहार के दिन पुलिस पेट्रोलिंग टीम क्षेत्र मे सक्रिय रहेगा ताकि किसी तरह की कोई वारदात न हो सके।

त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर फ़ेक न्यूज़ न चलाये किसी भी अफवाह पर ध्यान न दे ऐसा सुचना मिलने पर प्रशासन को सूचित करे। किसी भी तरह से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले पर करवाई की जाएगी । बैठक के दौरान थाना प्रभारी अंशु कुमार ने सभी को रामनवमी और ईद की शुभकामनायें दी थाना प्रभारी अंशु कुमार झा ने बतया की विधि व्यवस्था में प्रशासन का सहयोग करें रामनवमी और ईद त्योहार शांति से मनाये किसी तरह की शिकायत पर खबर करें ।
मौक़े पर थाना प्रभारी अंशु कुमार झा, पु अ नि दिलीप तिवारी,एस तिर्की,स अ नि रवि राम,विनोद सिंह,गौतम कुमार रवि,सैफुला खान,मुना सिंह,हिरा नोनिया,अजित महतो,अली हुसैन,सैदुल खान,सुधीर सिंह,संतोष पाण्डेय,अमीर खान,छोटू केशरी विमलेश यादव अमर कुमार सिंह,श्यामल ओझा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *