धनबाद । बुधवार की रात झरिया की पूर्व विधायक कुंती देवी की तबियत अचानक बिगड गई । आनन – फानन में उन्हें धनबाद के विनोद बिहारी चौक के समीप सीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया । अभी उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है । जानकारी के अनुसार चिकित्सकों का कहना है कि अगले 1-2 दिनों तक कुंती देवी अस्पताल में ही भर्ती रहेंगी । कुंती देवी की पुत्री किरण सिंह ने बताया कि बीते रात दवा के रिएक्शन से उनकी तबियत बिगड गई । जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया । इलाज के बाद उनकी स्थिति सामान्य है । उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले हरनिया का ऑपरेशन हुआ था । उसे लेकर ही दवा चल रही थी । कुंती देवी का हाल जानने के लिए परिवार सगे संबंधी समेत काफी संख्या में शुभचिंतक अस्पताल पहुंच रहे है ।
