निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । ‘ऑपरेशन साईबर विजय’ के तहत पुलिस अधीक्षक डॉ० एहतेशाम वकारिब एवं (परिक्ष्यमान आई पी एस राधवेन्द्र शर्मा, एवं पुलिस निरीक्षक, नारायणपुर तथा करमाटाँड़ थाना क्षेत्र के शान्ति शमिति के सदस्य / मुखिया, गणमान्य लोगो एवं मिडिया बंधु की उपस्थिति में थाना परिसर में वृक्षारोपन कर थाना का सौंन्दर्गीकरण एवं पर्यावरण को स्वच्छ रखने हेतु वृक्षारोपण का कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया, जिसमें पिपल का पेड़, बरगद का पेड़, आम का पेड़ एवं विभिन्न प्रकार के पौधे एवं फुलों को लगाये गये। वृक्षारोपण उपरान्त मध्य विद्यालय झुमका देवी, चरघरा में युथ (युवा) एवं स्कुली बच्चे तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक, शिक्षिकागण तथा प्रेश मिडिया समाज के विभिन्न वर्ग के गणमान्य लोग, सोशल मिडिया के इनफ्लुएन्सर के साथ एक जन सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित लोगों के समक्ष (ऑपरेशन साईबर विजय) के तहत जामताड़ा पुलिस द्वारा साईबर रोकथाम हेतु साईबर अपराधियों को जेल भेजने एवं जागरुक्ता हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर साईबर अवेयरनेश से संबंधित जागरुक किया जा रहा है तथा किसान टिकैत सिंह के द्वारा बताया गया कि न्युनतम सुविधा में अधिकतम फसल से लाभ कैसे प्राप्त किया जा सकता है एवं सरकार के द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ कैसे लोगों तक पहुँच रहा है। पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा के द्वारा जामताड़ा के विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में चयनित बच्चों की सराहना की गयी एवं लोगों के बीच जागरुक्ता अभियान चलाया गया। झुमका देवी मध्य विद्यालय, चरघरा में पुस्तकालय में अध्ययन कर रहे बच्चों से मुलाकात कर उनकी शिक्षा के बारे में एवं तैयारी कर रहे प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में जानकारी ली एवं अपना सुझाव भी बच्चों से साझा किये। पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा के द्वारा पुस्तकालय के बच्चों को UPSC एवं JPSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में हो रही दिक्कतों के लिए पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा के द्वारा बच्चों के लिए एक मार्गदर्शन एवं करमाटाँड़ थाना के पुराने भवन में एक सुसज्जित पुस्तकालय का लोकार्पण किया जाएगा, जिसमें जामताड़ा के ग्रामीण दूर – सुदुर एवं आर्थिक रुप से कमजोर बच्चों को पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा के मार्गदर्शन में तैयारी कराया जाएगा। साथ ही पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा द्वारा अश्वासन दिया गया कि किसी भी बच्चे को प्रतियोगी परीक्षा में पढ़ाई से संबंधित किसी भी टोपिक में कोई दिक्कत आती है तो बच्चे पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा के साथ विचार-विर्मश कर मार्गदर्शन ले सकते हैं।
