सिंदरी । १८ फरवरी 2026 रोड़ाबांध मुख्य डाकघर के सामने भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी श्री संजीव कुमार (क्रम संख्या २७, मिर्ची छाप) के समर्थन में नुक्कड़ सभा आयोजित हुई। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना शर्मा ने किया तथा संचालन श्रीमती गार्गी सिंह ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेत्री श्रीमती तारा देवी ने २३ फरवरी २०२६ को अधिकाधिक मतदान कर मिर्ची छाप को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पारदर्शी प्रशासन, सड़क-नाली सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सौंदर्यीकरण एवं डिजिटल नगर प्रशासन को प्राथमिकता दी जाएगी।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री मनोज मिश्रा, जिला मंत्री प्रकाश बाउरी, मंडल अध्यक्ष अरविंद पाठक, विश्वनाथ गोराई, उमा शर्मा, सोनी गुप्ता, चिंता देवी, सरस्वती देवी, अनीता श्रीवास्तव, स्वस्ति हालदार, सोनी सिंह, वर्णा मंडल, चंपा गोराई, प्रतिमा देवी, सोनी देवी, कल्पना मंडल, ललिता मालाकार एवं जशोदा गोराई सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में सभी ने २३ फरवरी को क्रम संख्या २७, मिर्ची छाप पर मतदान कर नगर निगम में विकास सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
