निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र के बागजोरी गांव में 19 वर्षीय तबस्सुम खातून नाम की युवती ने फांसी के फंदे से लटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है, इस दुखदाई घटना से सभी मर्माहत हैं। गांव में शोक की लहर है। बताते चलें कि घटना की जानकारी सोमवार शाम को मिहिजाम पुलिस को मिली जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज सदर अस्पताल जामताड़ा भेज दिया है। जानकारी के अनुसार तबस्सुम की निकाह जल्द ही होने वाली थी। परिवार निकाह की तैयारियां कर रहे थे, परिजनों के मुताबिक वह बिल्कुल सामान्य थी और किसी तरह की परेशानी नहीं दिखा रही थी। उसका मिलनसार और खुशमिजाज स्वभाव था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तबस्सुम निकाह को लेकर तनाव में थी, पुलिस इस दिशा में जांच कर रही है कि क्या वह मानसिक तनाव में थी या फिर आत्महत्या के पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस ने परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ की है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।
