झरिया । झरिया थाना अंतर्गत लाहेबेड़ा मांझी बस्ती इंडस्ट्री कोलियरी बीसीसीएल कॉलोनी मे बुधवार को बीसीसीएल कर्मी शुभांका कुमार (34) का शव उसके अपने क्वार्टर मे लटका हुआ रहस्यमयी परिस्थिति मे पाया गया है।फिलहाल शुभांका घर मे अकेले रह रहा था। सूचना पाकर झरिया थाना पुलिस पहुंच छानबीन शुरू कर दी। वह मूलतः बंगाल के वर्दमान का रहने वाला था।वह इंडस्ट्री एरिया में बिजली हेल्पर के रूप में कार्यरत था। मृतक का पैर पलंग से सटा हुआ है।जबकि कुर्सी बगल मे पड़ा हुआ है।जिसको लेकर क्षेत्र मे तरह तरह के चर्चा है।मृतक का शव पलंग पर गमछी का फंदा बनाकर लटका हुआ है।पलंग पर मृतक का पर्स एवं मोबाइल रखा हुआ था।करीब पांच दिन के बाद अपने गांव से मंगलवार को लौटा था। दिन में दस बजे के करीब पीने का पानी भरने के दौरान पड़ोसियों से बात की थी। स्थानीय लोगों का कहना था कि शुभंका कुछ तनाव में था।शाम को स्थानीय कुछ बच्चों ने घर के अंदर शुभंका का शव पंखे से लटकता हुआ देखा।इसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ उसके घर के पास जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने झरिया थाना पुलिस को सूचना दी। वहीं मोबाइल पर उसके पत्नी टिया देवी को घटना की सूचना दिया गया। मृतक के स्वजन पुलिस से देर रात बीसीसीएल कॉलोनी इंडस्ट्री पहुंचने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *