झरिया । झरिया तीसरा थाना अंतर्गत गोल्डन पहाड़ी बेल घौड़ा में हुई घटना की घोर निन्दा मंगलवार को लोदना घमंडी पट्टी, लोदना बाजार,लोदना चार नंबर में नागरिक एकता मंच की बैठक किया गया साथ ही आगामी 10 मार्च 2025 को लोदना एरिया 10 के महाप्रबंधक कार्यालय पर विशाल प्रदर्शन व महा धरना को सफल बनाने के लिए हो रही बैठक में वक्ताओं ने बेल धौड़ा के निवासी सीताराम भुईयां के 25 वर्षीय पुत्र राजकुमार भारती ओ बी डंप के पत्थर से हुई मौत के प्रति गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि बीसीसीएल प्रबंधक और ठेकेदार के द्वारा आए दिन ऐसी घटनाएं करके आम जनता की जान ले रही है। कहीं बड़े-बड़े वाहन के चपेट में लोगों की मौत हो रही है।तो कहीं डंप के नाम पर लोग झुलस रहे हैं और मौत के शिकार हो रहे हैं। और जिस तरीके से इन क्षेत्रों में MDO के नाम पर गैर कानूनी तरीके से उत्खनन का काम किया जा रहा है। और लोगों की जानबूझकर जान ले रही है इस घटना की नागरिक एकता मंच निंदा करती है। दिनांक 10 मार्च 2025 को विशाल प्रदर्शन और धारणा के माध्यम से इन मांगों को भी प्रबंधक के समक्ष रखा जायेगा।
इस बैठक में सुरेश प्रसाद गुप्ता, बिहारी लाल चौहान, शिवबालक पासवान, भगवान दास, नागेश्वर पासवान, नौशाद अंसारी, रुदल पासवान, गरीबन पासवान, यदू प्रसाद, विनोद पासवान, राजा राम भूईया आदि उपस्थित थे।
मृतक के आश्रित को 8 लाख मुआवजा देने पर बनी सहमति,,,,,,
झरिया अलकडीहा ओपी क्षेत्र के बेल धौडा के समीप ओबी डम्पिंग के चपेट में आने से घायल होने के बाद पीएमसीएच में इलाज के दौरान सोमवार को देर रात मौत हो गई।मौत के बाद दर्जनों की संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए थे। वहां से शव को गोल्डेन पहाड़ी ग्रामीण लाना चाह रहे थे। लेकिन इसी बीच भागे भागे एंटी एसटी जीनागोरा प्रबंधन और आउटसोर्सिंग समर्थक पहुंच गए।दिन भर मुआवजा को लेकर रस्सा कस्सी चलती रही । अन्त में शाम को मृतक के आश्रित को आठ लाख रुपए देने पर सहमति बनी। साथ ही शव को पैतृक गांव बिहार के गया सहमति बनी। इधर दोपहर को जनता मजदूर संघ के संयुक्त महामंत्री अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू सिंह गोल्डेन पहाड़ी पहुंचे और घटना की जानकारी ली, कहा कि बीसीसीएल के उच्च अधिकारी से इस संबंध में बात करेंगे। ताकि भविष्य में इस तरह की घटना नहीं घट सके।इधर मां बिगनी देवी, पिता सीताराम भुइंया का रो रोकर बुरा हाल है।मृतक चार भाई और एक भाई था। जिसमें राज भुइंया सबसे छोटा था। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होंगा।
वार्ता में प्रबंधन की ओर से संजीव कश्यप ,अजय विश्वकर्मा , नेताओं में सत्येंद्र गुप्ता और कंपनी समर्थक आदि शामिल थे।
