धनबाद । सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत बापू नगर में सोमवार की शाम अचानक आगलगी की घटना हो गई। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर राजू यादव के बिचाली कटाई मील में अचानक आग लग गई । जानकारी के अनुसार जनरेटर के साइलेंसर गर्म होने की वजह से बिचाली में आग लग गई और धीरे धीरे पूरे बिचाली को अपनी चपेट में ले लिया।स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी अग्निशमन विभाग को दिया। मामले की जानकारी मिलने पर अग्निशमन दल मौके पर पहुँचकर आग पर काबू पा लिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *